पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Even after spending 3,400 crore, 30 percent of the work remains incomplete.

Ballia News: 3400 करोड़ खर्च होने के बाद भी 30 फीसदी काम अभी अधूरा

Mon, 06 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Even after spending 3,400 crore, 30 percent of the work remains incomplete.
फेफना क्षेत्र के वैना गांव में निर्माणाधीन पानी टंकी।संवाद
बलिया। शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चल रहीं तीन परियोजनाएं 3400 करोड़ खर्च होने के बाद भी 20 से लेकर 30 फीसदी अधूरी हैं। जिले की एक-तिहाई आबादी को आर्सेनिक युक्त पानी से मुक्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

बजट के अभाव में मार्च के पहले काम प्रभावित हो गया था लेकिन अब शासन से कार्यदायी संस्थाओं से कुछ धनराशि जारी होने से उम्मीद जगनी लगी है। जिले के भूगर्भ जल में घुला यह धीमा जहर लोगों को बीमारियों की गर्त में धकेल रहा है, जबकि इसे रोकने के लिए बनाई गई सरकार की महत्वाकांक्षी सरफेस वाटर योजना अभी अधूरी है।
विज्ञापन

जिले में गंगा और सरयू नदी के जल को शोधित कर घर-घर पहुंचाने के लिए लगभग 3,400 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़ी इकाइयों पर काम शुरू हुआ था। विभागीय आंकड़ों के अनुसार गंगा नदी पर हनुमानगंज और बेलहरी में काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू नदी का जल शोधित करने के लिए मनियर के पास इकाई निर्माणाधीन है। योजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और जिले में 450 पानी की टंकियां बनकर तैयार हैं। 95% नमूनों में मिला आर्सेनिक: साल 2013 में की गई एक व्यापक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। लिए गए नमूनों में से 95.83 प्रतिशत में आर्सेनिक की मात्रा तय मानक से कहीं अधिक पाई गई थी।
वैज्ञानिकों के अनुसार, पानी में आर्सेनिक की मात्रा फॉस्फेट, लोहा, अमोनियम और मैंगनीज जैसे तत्वों के साथ बढ़ती है, जिससे यह और भी घातक हो जाता है।
लंबे समय तक इस पानी के सेवन से ग्रामीण कैंसर, त्वचा रोग और अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed