पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Regular and special trains passing through Ballia arrived with delays ranging from two to eight hours.

Ballia News: बलिया से गुजरने वाली स्पेशल सहित नियमित ट्रेनें दो से आठ घंटे देर से पहंुचीं

Mon, 06 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Regular and special trains passing through Ballia arrived with delays ranging from two to eight hours.
रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेनों में इंतजार में बैठक यात्री।संवाद
बलिया। लगन व गर्मी की छुट्टी का सीजन खत्म होते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। महानगरों से आने वाली ट्रेनें यात्रियों से ठसाठस भरी रहती हैं। बलिया स्टेशन से गुजरने वाली समर स्पेशल सहित अन्य नियमित ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


इससे स्टेशनों पर गाड़ियों के इंतजार में यात्री उमस भरी गर्मी में तपने को मजबूर हैं। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री भी समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार को जयनगर-अमृतसर स्पेशल 8.23 घंटे व अन्य ट्रेनें दो से छह घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन


रेलवे की अतिरिक्त समर स्पेशल 04137 बरौनी स्पेशल 3.35 घंटे लेट कर सुबह 6.30 बजे की जगह 10 बजे पहुंची, 09526 हापा स्पेशल 3.20 घंटा लेट से 10.35 बजे की जगह दोपहर 1.30 बजे पहुंची ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 19165 दरभंगा साबरमती 1.30 घंटा लेट से प्लेटफॉर्म पर पहुंची, ग्रामीण क्षेत्रों से समय पर ट्रेन पकड़ने की आस में पहले पहुंचे यात्री व परिवार के लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

पंदह निवासी संजय राय ने बताया दूसरे ट्रेन में टिकट न मिलने के कारण स्पेशल समर ट्रेन में अधिक किराया लगने के बावजूद कन्फर्म टिकट हुआ, लेकिन ट्रेन आठ घंटे लेट है, धीरे-धीरे और लेट हो रही है। यात्री विश्रामालय में अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

लुधियाना से पत्नी व बच्चों के साथ सरयू यमुना ट्रेन से घर आए सुशील वर्मा ने बताया कि गर्मी की छुट्टी के कारण ट्रेन में भारी भीड़ है। रिजर्वेशन सीट होने के बावजूद सोने की जगह नहीं मिली। घंटों लेट ट्रेन के कारण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।


स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि कई रूटों पर लाइन मेंटेनेंस का काम चल रहा है, कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही है। इसको देखते हुए स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed