सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Faith overflows in Shiva temples

Ballia News: शिवालयों में उमड़ी आस्था

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Faith overflows in Shiva temples
महा​शिवरात्रि पर्व पर नगर के कैलाश धाम मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
बलिया। महाशिवरात्रि पर रविवार को शिवभक्तों का सैलाब शिवमंदिरों में उमड़ा। बलिया नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में रात दो बजे भव्य आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। रविवार की दोपहर तक लगभग एक किमी तक महिलाओं और पुरुषों की कतार लग गई। शाम तक करीब एक लाख से अधिक भक्तों ने बाबा के दरबार में पहुंच कर जलाभिषेक किया।
Trending Videos

इस दौरान मंदिर कमेटी के अजय कुमार चौधरी डब्लू, ज्ञान प्रकाश पांडेय, पंकज चौधरी, बरमेश्वर गिरी समेत पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए तत्पर दिखाई दिए। जिले के प्रमुख 225 से ज्यादा शिवालयों में भक्तों की भीड़ लगी रही। बेल्थरारोड नगर के मानस मंदिर, बस स्टेशन स्थित शिव मंदिर, बीचला पोखरा स्थित मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। मनियर के परशुराम स्थान, चांदू पाकड़, नाथ बाबा के मठिया, मनियर बस स्टैंड, बड़गांव, धसका, गंगापुर सहित दर्जनों शिव मंदिरों पर सुबह में भक्तों ने कतर में लगकर जलाभिषेक किया तत्पश्चात शाम को परशुराम स्थान से भव्य शिव विवाह झांकी निवासी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती में नगर के बुढ़वा शिव मंदिर,बालकेशवर महादेव,बड़ा गढ़ शिव मंदिर, नागाबाबा के पोखरा मंदिर ,महादेव स्थान आदि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय,भाजपा नेता डा. आरबीएन पाण्डेय बमबम, मानू सिंह, सभासद भोला ओझा, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।
बांसडीह में बाबा राघवेश्वर नाथ, बड़ी बाजार स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ और बांसडीह कचहरी स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारे लगने लगी।
बेरुआरबारी: बाबा शोक हरण नाथ असेगा, सूर्य देवता मंदिर कैथवली, बाबा अवनिनाथ शिव मंदिरों सहित हनुमान धाम सूर्यपुरा व क्षेत्र के सभी गांवों में स्थित शिववालयो में महाशिवरात्रि के भोर के तीन बजे से ही जला अभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की लंबी लाइनें लग गयी। मेला पहले दिन अपने पूरे शबाब पर रहा सौंदर्य प्रशाधन,चरखी, खिलौने, मिठाई की दुकानों पर काफी बिक्री व भीड़ रही। थाना अध्यक्ष रत्नेश दुबे ,चौकी इंचार्ज सुरज कुमार डटे रहे।
चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कामेश्वर धाम और चितेश्वर धाम मंदिर पर महाशिवरात्रि पर भारी भीड़ रही। दया छपरा। मधुबनी मार्ग स्थित जालंधर बाबा शिव मंदिर पर भोर के 3 बजे से ही श्रद्धालु नर नारियों का हुजूम उमड़ पाड़ा। श्रद्धालु अपने हाथों में जल, फूल, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग के साथ आराध्य भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। दिन में एक बजे रुद्राभिषेक हवन के बाद गाजे बाजे के साथ पालकी पर सवार भगवान शिव कि बरात निकाली गई।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed