{"_id":"69922cf49d6cd639f1089c88","slug":"innovation-mou-signed-between-jncu-and-namaskar-foundation-ballia-news-c-190-1-ana1001-157868-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाचार : जेएनसीयू और नमस्कार फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाचार : जेएनसीयू और नमस्कार फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्यार्थियों के कौशल विकास, नवाचार, शोध और रोजगारोन्मुख शिक्षा को सशक्त करने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय और नमस्कार फाउंडेशन गोरखपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
इस एमओयू के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एयरोस्पेस, मीडिया तथा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से संबंधित कार्यशालाओं, सेमिनारों और विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में इसरो के वैज्ञानिकों सहित विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
यह एमओयू विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए इंटर्नशिप, कौशल विकास एवं रोजगार केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
समझौता ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान स्टाफ डेवलपमेंट, संयुक्त कार्यशालाएं, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध परियोजनाएं, छात्र एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में परस्पर सहयोग करेंगे।
यह एमओयू, कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की तरफ से डा़ॅ नीरज कुमार सिंह, डा़ॅ संजीव कुमार सहित अन्य प्राध्यापक और अधिकारीगण तथा नमस्कार फाउंडेशन की तरफ से शिवम मिश्रा (सह संयोजक) और देवेश चतुर्वेदी (विधिक सलाहकार) मौजूद रहे।
Trending Videos