सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The body of a youth from Muzaffarpur was found in the Collectorate premises.

Ballia News: कलेक्ट्रेट परिसर में मिला मुजफ्फरपुर के युवक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Muzaffarpur was found in the Collectorate premises.
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा प्रबंध कार्यालय के पास अजीत कुमार (40) निवासी मुजफ्फरपुर का शव रविवार को दोपहर बाद सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली। पाॅकेट से आधार कार्ड मिलने पर शिनाख्त हुई है। उसके पास से नरौली आजमगढ़ की सात फरवरी की एक दवा की पर्ची मिली। उसी पर्ची पर उसका मोबाइल नंबर दर्ज था। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर पर काॅल किया गया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। जबकि युवक का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला, केवल चार्जर बैग में पाया गया। उसका बैग सड़क किनारे पड़ा था। जेब से कुछ पैसे व तंबाकू की डिब्बी मिली। पुलिस ने उसके पास मिले सभी सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि युवकके परिजनों को सूचना दे दी गई है। युवक के पास से आजमगढ़ के एक डॉक्टर की पांच तारीख की इलाज की पर्ची मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। परिजनों के आने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed