{"_id":"69922d76c33186056f0403d3","slug":"the-withdrawal-limit-is-40000-rupees-but-fraudsters-withdrew-45-lakh-rupees-ballia-news-c-190-1-ana1001-157886-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खाते से धन निकासी की सीमा 40 हजार, ठगों ने निकाले 4.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खाते से धन निकासी की सीमा 40 हजार, ठगों ने निकाले 4.5 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। थाना क्षेत्र के दरावं बंकवा गांव के सुनील कुमार सिंह के खाते से जालसाजों ने ओटीपी के जरिये 4.5 लाख रुपये निकाल लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़ित के खाते की दैनिक निकासी सीमा मात्र 40 हजार रुपये है।
सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक बांसडीह शाखा का कर्मचारी बताते हुए खाता अपडेट करने के नाम पर झांसे में ले लिया। इसी दौरान सुनील से ओटीपी हासिल कर ली। देखते ही देखते उनके खाते से 4.50 लाख की निकासी कर ली गई। सुनील कुमार ने बताया कि उनके खाते की दैनिक ट्रांजेक्शन लिमिट मात्र 40 हजार रुपये है।
ऐसे में 4.50 लाख रुपये का एक साथ निकलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। पीड़ित का आरोप है कि इस धोखाधड़ी में बैंक के किसी कर्मचारी या एजेंट की मिलीभगत हो सकती है। क्योंकि बिना तकनीकी सेटिंग बदले लिमिट से अधिक की निकासी संभव नहीं है। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और शाखा प्रबंधक को भी सूचित किया। महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक न तो पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की और न ही बैंक ने ट्रांजेक्शन की विस्तृत जानकारी साझा की।
अब पीड़ित ने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मामले में गिरफ्तारी और खाते को फ्रीज करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी रूप से लिमिट से अधिक निकासी होना बैंक की बड़ी चूक या मिलीभगत को दर्शाता है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
Trending Videos