सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forest guard suspended for illegally felling 90 trees attached to office

Ballia News: 90 पेड़ की अवैध कटाई पर वन रक्षक निलंबित, कार्यालय से अटैच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Forest guard suspended for illegally felling 90 trees attached to office
विज्ञापन
बांसडीह। मनियर क्षेत्र के मैरिटार में सागौन के 90 पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने वन रक्षक विजय कुंवर को निलंबित कर दिया है। आरोपी को डीएफओ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत की जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच उपरांत मनियर रेंज के वन रक्षक विजय कुंवर को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि इलाके के कैथवली गांव में 24 मार्च को सागौन के करीब 90 पेड़ों की अवैध कटाई की गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत अधिकारियों को अवगत कराया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने कहा कि शिकायत पर प्रवर्तन दल के प्रभारी से जांच कराई गयी तो शिकायत सही मिली। इसके आधार पर अफसरों ने वन रक्षक को निलम्बित कर दिया गया। आरोपी को डीएफओ कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed