सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selected from 44 Belhari, 55 Maniyar, and 55 Revatia total of 154 appointments

Ballia News: 44 बेलहरी, 55 मनियर और 55 रेवती से चयनित, कुल 154 नियुक्तियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Selected from 44 Belhari, 55 Maniyar, and 55 Revatia total of 154 appointments
विज्ञापन
बलिया। जिले में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बृहस्पतिवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित किया गया।
Trending Videos

साथ ही विकासखंड बेलहरी से 44, मनियर से 55 तथा रेवती से 55 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 154 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया। साथ ही विकास खण्ड मनियर में शिकायत प्राप्त होने पर चार कार्यकत्रियों को होल्ड पर रखा गया। इसी तरह विकास खण्ड रेवती से शिकायत पर एक कार्यकत्री को होल्ड पर रखा गया, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed