सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire broke out in seven huts, fire brigade reached Dehri village after two hours

Ballia News: सात झोपड़ियों में लगी आग, डेहरी गांव में दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in seven huts, fire brigade reached Dehri village after two hours
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर के उत्तर टोला में लगी आग के बाद जले पड़े सामानों को
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना और रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में बीते चौबीस घंटे में अज्ञात कारणों से लगी आग में सात झोपड़ियां जल गईं। रसड़ा के डेहरी गांव में सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Trending Videos

बेरुआरबारी संवाददाता के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर के उत्तर टोला में सोमवार दोपहर दो बजे आग से चार झोपड़ियां राख हो गईं। इसमें रखे लाखों रुपये का गृहस्थी का समान और एक बछिया जल कर मर गई। एक गाय झुलस गई। सुरेंद्र साहनी के घर से सबसे पहले आग की लपट उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने तीन और झोपड़ियों को जद में ले लिया। झोपड़ियों में रखा गेहूं, चावल, दाल, पलंग, कपड़ा, जेवर, नकद जल गई। घटना के वक्त सुरेन्द्र की चौदह वर्षीय बेटी निधि व आठ वर्षीय बेटे के साथ सो रहे थे। तभी आग लगने के शोरगुल से नींद टूटी। किसी तरह से बच्चों को लेकर बाहर निकलकर जान बचाई। आग लगने का कारण पता नहीं चला। लेखपाल हरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को सूचना दी। नायब तहसीलदार विशाल शाह ने कहा कि प्रशासन स्तर से जो भी सहायता होगी दी जाएगी। भाजपा नेता विश्राम सिंह ने पीड़ित परिवार को तिरपाल व राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा के डेहरी गांव में रविवार की रात तीन झोपड़ियों में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक गहने, गृहस्थी के सामान जल गए। डेहरी निवासी धर्मेंद्र कुमार की झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद तारकेश्वर एवं लालकेश्वर की झोपड़ी तक आग पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
-----
इनसेट---
शादी का अरमान भी चढ़ा आग की भेंट
शिवपुर के सुरेन्द्र साहनी व राजकुमारी देवी के वर्षो के सपने राख हो गए। बेटी प्रिया का विवाह तेरह मई को तय है। जिसके लिए शादी का सामान जुटा रहे थे। घटना के समय सुरेन्द्र चाँदपुर बलुवा में अपने रिश्तदारी में जा रहे थे। इसी बीच घर में आग लगने की सूचना बेटी निधि ने मोबाइल पर दिया। यह सुनते ही वापस लौटे तो देख कर पति पत्नी दोनों दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। वहीं, इस आग से घर के अंदर सो रहे छोटे भाई राज को बचाने वाली निधि की बहादुरी की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed