सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Basic facilities reached the public under BJP government

Ballia News: भाजपा सरकार में जनता तक पहुंचीं बुनियादी सुविधाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities reached the public under BJP government
भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।आयोजक
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन के संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
Trending Videos

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना के काल से ही जो संकल्प तय किया था। हमारी केंद्र व राज्य की सरकारों ने उन संकल्पों को पूरा किया है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा जनता तक पहुंची है तथा सुरक्षा के वातावरण का निर्माण हुआ है। इस मौके पर विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, भगवान पाठक, विश्वजीत सिंह, शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, आलोक शुक्ला आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा तथा संचालन महामंत्री संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों व बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर फूल-माला चढ़ाया। वहीं, भाजपा के नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बैरिया के अलावा पांडेपुर, बहुआरा, झरकटहा, मुरली छपरा,शोभा छपरा, जयप्रकाश नगर आदि स्थानों पर विभिन्न आयोजन किए गए। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता विजयालक्ष्मी सिंह के अलावा सुनील पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, मोहन सिंह, सीबी मिश्र सहित दर्जनों भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
चितबड़ागांव में भाजपा कार्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि फेफना (कोपाचीट) के प्रथम प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह व अध्यक्षता हरेंद्र गुप्ता ने की। मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का दिन है। पार्टी ने अपने सिद्धांतों और कार्यशैली के बल पर देश में एक मजबूत पहचान बनाई है। इस मौके पर गोपाल गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, मंगल सिंह, शशिकला तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चेयरमैन अमरजीत सिंह एवं मंडल अध्यक्ष सर्वानंद तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
-------------------
भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: दयाशंकर सिंह

बलिया। जीराबस्ती भाजपा पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने युवाओं के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना की थी। वहीं, आगे चलकर भाजपा के रूप में स्थापित किया। उस समय दस युवा ही मिलकर पार्टी खड़ा की गई और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह सम्भव हो सका है। देश में भाजपा छोड़ कर सभी पार्टियां परिवारवादी है। संवाद
--------------------
पीएम के नेतृत्व में महापुरुषों का सपना आज हो रहा साकार: देवेंद्र

बलिया। भाजपा के स्थापना दिवस पर टीडी काॅलेज चौराहे पर स्थित पंडित दीनदयाल चबूतरे पर भव्य कार्यक्रम हुआ। फेफना विधानसभा के भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह ने लोगों के बीच पौधे का वितरण किया। मुख्य वक्ता राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है। अनूप सिंह ने कहा. राष्ट्र प्रथम का मंत्र लेकर, हम सबको आगे बढ़ना है, विकसित भारत के संकल्प से, नया इतिहास अब गढ़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अभियान है। इस मौके पर संजय राय, गुड्डू तिवारी, बबलू सिंह, सत्येन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed