सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MNREGA employees went on strike

Ballia News: मनरेगा कर्मचारियों ने की हड़ताल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
MNREGA employees went on strike
विज्ञापन
बलिया। उप्र रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर सोमवार को सीयर ब्लॉक के मनरेगा सेल के कर्मचारी एवं रोजगार सेवक हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलमबद्ध हड़ताल शुरू कर दी। जिससे मनरेगा से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो गए। संघ के सीयर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील पांडे के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से बकाया मानदेय सहित कई समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। हड़ताली कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीयर ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) फैसल आलम को सौंपा और जल्द से जल्द मांगों के समाधान की मांग की। इस दौरान रोजगार सेवक यशवंत मौर्य, शशिकांत यादव, हरिकेश यादव, श्रवण कुमार, तकनीकी सहायक सुभाष, धुरंधर यादव, आशुतोष श्रीवास्तव समेत कुल 61 रोजगार सेवक, 5 तकनीकी सहायक, ब्लॉक तकनीकी सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed