सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Queues for gas cylinders persisted in the scorching sun; people yearned for water

Ballia News: धूप में गैस सिलिंडर के लिए लगी रही कतार, पानी को तरसे लोग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Queues for gas cylinders persisted in the scorching sun; people yearned for water
जीराबस्ती ​स्थित गैस सिलिंडर के लिए लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आधी रात से ही लोग सिलिंडर के साथ कतार लगा दे रहे हैं। वहीं, तपती धूप में लोग लाइन में खड़े होने के के लिए मजबर हो गए हैं। इस दौरान उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिल पा रहा है। कतार में लोग बिना भोजन के ही डटे रहे रहे है। बृहस्पतिवार की सुबह होते-होते करीब 150 उपभोक्ताओं की कतार जीराबस्ती गैस गोदाम पर लग गई थी। दस की संख्या में लोग आधी रात को ही कतार में सिलिंडर रखकर गोदाम खुलने का इंतजार करते रहे।
Trending Videos

दोपहर 12 बजे के बाद तक कतार में तपती धूप में लोग सिलिंडर रखकर इधर-उधर छांव में बैठ अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जब कतार आगे बढ़ती दौड़कर आ जाते थे। हर सिलिंडर गमछा या बोरा निशान के तौर पर बांधा गया था। धूप में लोग पानी के लिए भी भटकते रहे। कन्हैया ने बताया कि सुबह घर से चाय पीकर आया था दोपहर हो गया। सिलिंडर के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। जय प्रकाश ने कहा कि प्रशासन सिलिंडर पर्याप्त का दावा कर रहा है तो इतनी उपभोक्ता अब कहा से आ जा रहे हैं। प्रशासन को उपभोक्ताओं को आसानी से सिलिंडर मिले, इसकी योजना बनानी चाहिए। घंटों कतार में महिलाओं को खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 20 फीसद कामर्शिलय सिलिंडर की शुरू हुई सप्लाई
गैस एजेंसियों पर शासन के निर्देशानुसार 20 प्रतिशत कामर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई शुरू हो गई है। जिले में करीब 800 कामर्शियल गैस का कनेक्शन है। इसके सापेक्ष 20 प्रतिशत ही सिलिंडर प्राप्त हो रहा है। प्रशासन जिला अस्पताल, अटल आवासीय विद्यालय समेत अन्य सरकारी संस्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है।
जिले में घरेलू सिलिंडर की दिक्कत नहीं है। कंपनियों से वाहन लगातार आ रहे हैं। एकाध दिन में स्थिति नार्मल हो जाएगी। कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति होने लगी है। कनेक्शन के सापेक्ष 20 प्रतिशत ही प्राप्त हो रहा है। -देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed