सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Goddess was worshiped by installing 251 urns in Mangala Bhavani temple.

Ballia News: मंगला भवानी मंदिर में 251 कलश स्थापित कर माता की हुई आराधना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Goddess was worshiped by installing 251 urns in Mangala Bhavani temple.
नवरात्र के पहले दिन बांसडीहरोड क्षेत्र मां भगवती मंदिर में दर्शन-पूजन के लगी श्रद्धालुओं की भीड - फोटो : स्रोत : आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
बलिया। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन देवी भक्तों ने उपवास रखकर कलश स्थापना के बाद मां के शैलपुत्री स्वरूप की अराधना की। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मंगला भवानी मंदिर में 251 कलश स्थापित किए गए।
Trending Videos

लोगों ने अपने घरों में वैदिक मंत्रोच्चार व शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर का कपाट चार बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। सुरक्षा के लिए जिले के 33 मंदिरों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कुछ प्रमुख मंदिरों में सीसी कैमरे लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर मझौली स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, नरही थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, सुरही स्थित नवदुर्गा मंदिर, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर में लोगों ने दर्शन किए। रसड़ा क्षेत्र के उचेड़ा चंडी माई के मंदिर, काली जी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।बेल्थरारोड के सोनाडीह स्थित भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर और चंदाडीह स्थित मातुजी महारानी मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा।
बैरिया क्षेत्र के मधुबनी काली मां का प्रसिद्ध माता का मंदिर व दुर्जनपुर की शायर जगदंबा मां का मंदिर पर नवरात्रि के पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया है।
नरही के उजियार गंगा तट पर स्थित आदि शक्ति मां मंगला भवानी मंदिर पर हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर के व्यवस्थापक रामनाथ यादव ने बताया कि माता के भक्तों ने 251 कलश की स्थापना कर अखंड ज्योति जलाई है, जो विजय दशमी तक जलती रहेगी। देवी जागरण कन्या पूजन एवं भंडारा की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed