फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Memorandum submitted for repair of dilapidated road

Ballia News: जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए सौंपा ज्ञापन

Sun, 02 Aug 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for repair of dilapidated road
हल्दी क्षेत्र के सोनवानी से बेलहरी ब्लाक तक जाने वाली जर्जर सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर एडीओ
हल्दी। बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय परिसर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत और गड्ढा मुक्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बेलहरी के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत मनोज गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह सड़क बेलहरी ब्लॉक मुख्यालय की मुख्य संपर्क सड़क है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी मार्ग से ब्लॉक कार्यालय के अलावा विद्यालय, प्रसव केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा पशु चिकित्सालय तक पहुंचा जाता है। वर्षों से सड़क बदहाल होने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत कर इसे गड्ढा मुक्त कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रीय नागरिक शांतिपूर्ण ढंग से ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निलकू भाई रौशन, मनोज ठाकुर, सुरेश कनौजिया, नित्या सैनी, राहुल पासवान, अजय गुप्ता, अप्पू यादव, राकेश मिश्रा, रेखा, निला, पूनम, सुशीला, गोगी उपाध्याय, सूरज, शहाबुद्दीन, वेंकटेश मिश्रा, सुनील यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed