सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Midday meal of 1.5 lakh children in danger due to shortage of cylinders

Ballia News: सिलिंडर की किल्लत से 1.5 लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन पर संकट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Midday meal of 1.5 lakh children in danger due to shortage of cylinders
गैस गोदाम परिसर में सिलिंडर के उपस्थित उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
बलिया। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी पड़ता दिख रहा है। रसोई गैस की किल्लत जिले में होने लगी है। अधिकतर घरों के गैस सिलिंडर खाली हो गए हैं।
Trending Videos

गैस की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। परिषदीय व अन्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जा रहे भोजन पर असर दिखने लगा है। प्राइमरी व जूनियर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की महत्त्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन चलाई जाती है। इसमें बच्चों को विद्यालय में ही दोपहर का भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रोज करीब डेढ़ लाख बच्चों का दोपहर को पेट भरता है। भोजन पकाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता है। लेकिन गैस की किल्लत से अब मध्याह्न भोजन पर भी संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है।
विभाग के अनुसार मध्याह्न भोजन के लिए अधिकतर विद्यालयों में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जाता है। कुछेक विद्यालयों में ही काॅमर्शियल सिलिंडर का भी उपयोग किया जाता है।
परिषदीय विद्यालयों में जब गैस सिलिंडर की व्यवस्था नहीं थी, तब लकड़ी के चूल्हे पर मध्याह्न भोजन बनाया जाता था। सरकार ने धुएं से रसाइयों के बचाव के लिए गैस सिलिंडर पर भोजन पकाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed