{"_id":"69b1cf0386a47a8dba040e03","slug":"angered-by-theft-of-e-rickshaw-battery-ritesh-was-murdered-by-hitting-him-with-a-brick-ballia-news-c-190-1-ana1001-159335-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ई-रिक्शा बैटरी चोरी होने से नाराज होकर ईंट से कूंचकर की थी रितेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ई-रिक्शा बैटरी चोरी होने से नाराज होकर ईंट से कूंचकर की थी रितेश की हत्या
विज्ञापन
हल्दी पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़ में घायल बबुआ कठही गांव निवासी किशोर हत्याकांड का आरोपी यु
- फोटो : credit
विज्ञापन
बलिया/हल्दी। हल्दी थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात में किशोर रितेश यादव हत्याकांड के आरोपी मनोज यादव को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मेरे ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई थी। इसी को लेकर बबुआपुर गांव से अपने घर से निकलने के बाद रितेश यादव (15) मुझसे मिला। मैंने उससे बैटरी चोरी होने के बारे में पूछताछ की।
इसी दौरान कहासुनी के दौरान ईंट से हमला करने के कारण रितेश की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे हल्दी थानाध्यक्ष राजू राय पुलिस टीम के साथ रात में मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर से 300 मीटर पश्चिम में रितेश हत्याकांड के आरोपी के होेने की सूचना मिली।
पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार करने की कोशिश की। अपने को पुलिस से घिरता देखकर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनोज यादव (32) निवासी बबुआपुर कठही के पैर में गोली लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि सोमवार की रात रितेश यादव की हत्या करके वह भाग गया था। घायल आरोपी मनोज यादव को इलाज के लिए पुलिस ने सीएचसी सोनवानी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
चाची के श्राद्ध के बाद होगा रितेश का क्रियाक्रम: रितेश का पचरूखिया घाट पर दाह संस्कार हुआ। नंदजी यादव ने कहा कि परिवार में दो मार्च को चाची की मौत होेने के कारण 17 मार्च को श्राद्ध कर्म होना है। उसके बाद ही रितेश का फिर से पुतला बनाकर क्रियाक्रम होगा।
Trending Videos