सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emergency and medical ward full since last two days

Ballia News: इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड दो दिन से फुल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Emergency and medical ward full since last two days
जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बलिया। मौसम में बदलाव से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सांस की परेशानी वाले मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। 100 मरीजों में 25 से ज्यादा लोग सांस फूलने से पीड़ित होकर पहंुच रहे। प्रतिदिन ऐसे 15 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा। इमरजेंसी वार्ड व मेडिकल वार्ड दो दिन से फुल हैं।
Trending Videos

बुधवार की दोपहर बाद कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम में सिहरन बढ़ी है। बच्चा वार्ड में सीने में जकड़न व सांस की परेशानी वाले आठ बच्चे भर्ती रहे। चिकित्सक बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। दोपहर 1.30 बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। करीब 413 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 25 प्रतिशत से ज्यादा मरीज सांस, जुकाम, खांसी, तेज बुखार वाले रहे। तापमान में बढ़ने के साथ सुबह शाम गुलाबी ठंड व दिन में गर्मी सेहत खराब कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया, कफ जमने से छाती में जकड़न की परेशानी वाले ज्यादा मरीज आ रहे हैं। फिजिशियन डॉक्टर पंकज झा ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों के साथ बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है। अस्थमा, बीपी व शुगर वाले मरीजों के लिए यह मौसम खतरनाक है। बजुर्गों में सांस की परेशानी ज्यादा हो रही है। आर्थो सर्जन डाॅ. संतोष चौधरी ने गर्म पानी से जोड़ों की सिकाई करने की सलाह दी। बालरोग डाॅ. विनेश कुमार ने बताया कि बच्चों को सुबह-शाम फुल बांह के कपड़े पहनाएं। थोड़ी सी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श पर दवा का सेवन करें। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed