सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MP Ramashankar Rajbhar raised the issue of increasing train facilities

Ballia News: सांसद रमाशंकर राजभर ने ट्रेन सुविधा बढ़ाने का उठाया मुद्दा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
MP Ramashankar Rajbhar raised the issue of increasing train facilities
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर।
विज्ञापन
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने संसद में क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेवती रेलवे स्टेशन को बचाने (हॉल्ट होने से रोकने) के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और माँग की कि स्टेशन का उद्घाटन उनके हाथों कराया जाए। सांसद ने बेल्थरारोड-बकुल्हा नई रेल लाइन परियोजना में हो रही देरी पर सवाल उठाए और कहा कि सर्वे पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी काम धरातल पर नहीं उतरा है। उन्होंने गोरखपुर-मऊ रेलखंड पर ट्रेनों के ठहराव और सुपरफास्ट ट्रेनों की कमी का मुद्दा भी रखा। सांसद ने बताया कि बलिया से दोपहर 2:30 बजे से रात 2:30 बजे तक कोई सुपरफास्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं है, जिससे यात्री परेशान हैं। उन्होंने वैशाली एक्सप्रेस को सुपरफास्ट करने, गोरखपुर-अहमदाबाद के बीच नई ट्रेन चलाने और गोरखपुर लाइन पर राजधानी एक्सप्रेस जैसी सुविधाओं की माँग की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed