UP News: बलिया में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, कई थाने में दर्ज हैं मुकदमे
Ballia News: गो-वंश तस्कर व 25 हजार के इनामिया को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज है।

-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
बलिया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गो-तस्कर व 25 हजार के इनामिया अशोक यादव को दुबहड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे आनन- फानन अस्पताल पहुंचाया गया।

ये है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कृपाशंकर ने बताया कि दुबहड़ पुलिस ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे के पास जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले रास्ते पर सोमवार की देर रात चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। परंतु मोटरसाइकिल सवार द्वारा बिना रुके पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने लगा। दुबहड़ पुलिस ने उनका पीछा किया।
इस दौरान कुछ दूर जाकर बदमाश खुद को पुलिस से घिरता देख टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में बदमाश अशोक यादव निवासी दरामपुर थाना फेफना को बाएं पैर में गोली मार दी।
इसे भी पढ़ें: Varanasi News Today: रोडवेज से 1.85 करोड़ की 11 कुंतल चांदी जब्त, हादसों में तीन की मौत; पढ़ें खबरें
बदमाश से पूछताछ में सामने आई ये बात
पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल बदमाश अशोक यादव अपने साथियों के साथ मिलकर 10 अक्तूबर को रात्रि में कोतवाली बलिया के क्षेत्र में निर्माणाधीन ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे पुलिया के पास अपने साथी विशाल यादव निवासी सिकरिया कला थाना गड़वार व कमलेश यादव निवासी निहोरानगर नई बस्ती कोतवाली के साथ मैजिक पर गो-वंश लादकर नदी के रास्ते से बिहार ले जा रहा था।
कोतवाली पुलिस ने अशोक के दोनों साथी सुनील यादव , कमलेश यादव को पकड़ लिया। जबकि अशोक मौके से भाग गया था। अशोक पर कोतवाली, फेफना सहित कई थाने में पशु तस्करी के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बिहार भागने वाला था। इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल बदमाश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा कारतूस व दो खोखा मिला।