सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Restaurant Stoves Extinguished for Three Days; Operations Running on Coal

Ballia News: तीन दिन से बुझे रेस्टोरेंट के चूल्हे, कोयले से चल रहा काम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Restaurant Stoves Extinguished for Three Days; Operations Running on Coal
नगरा कस्बा ​स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी कतार।संवाद
विज्ञापन
बलिया। अमेरिका-इस्राइल और ईरान में चल रही जंग के बीच नगर सहित ग्रामीणांचलों में रसोई गैस की किल्लत गंभीर हो गई है। गैस सिलिंडर की कमी के चलते ठेला-खोमचा सहित होटल और रेस्टोरेंट के किचन के चूल्हे ठप पड़े हंै। जिससे कई रेस्टोरेंटों में कायले के चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है।
Trending Videos

उधर एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग रही हैं। कई एजेंसियों में सर्वर डाउन होने ने से सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही है। इसे लोग वापस लौट रहे हैं। कहीं एजेंसी बंद मिलने से लोग नाराज होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के टीडी कॅालेज चौराहा स्थित होटल के मैनेजर विशाल कुमार ने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर की उपलब्धता ठप है। सिलिंडर की कमी के चलते यहां तीन दिनों से किचन ठप चल रहा है। होटल के कर्मचारियों को मानदेय देने में भी दिक्कत आ रही है।
नगर के दीवानी न्यायालय के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट के मैनेजर शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि सिलिंडर की कमी के चलते स्टार्टर का ऑर्डर बंद कर दिया गया है। सिर्फ जरूरी खाने की चीजों का ऑर्डर लिया जा रहा है। सिलिंडर के कमी के चलते रेस्टोरेंट में काेयले के चूल्हे से 50 से 60 फीसदी तक ही भोजन पकाया जा रहा है। जो बहुत जरूरी और जल्दी का ऑर्डर रहता है उसे ही गैस चूल्हा से पकाया जा रहा है।
नगर के जगदीशपुर चौराहा स्थित स्ट्रीट वेंडर अमित ने बताया कि उनके पास दो एजेंसियों का गैस कनेक्शन है। बुकिंग करने पर ओटीपी नहीं आ रहा है। होली से पहले कामर्शियल सिलिंडर लिया था अब खत्म होने वाला हैै।
एजेंसियों पर लगी कतार, संचालकों से तू-तू-मैं-मैं

रतसर/दयाछपरा/जयप्रकाशनगर। घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी न होने का दावा भले ही किया जा रहा है, लेकिन एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोग भोर से ही लंबी कतारों में खड़े हो जा रहे हैं। इससे संचालकों के साथ उपभोक्ताओं की तू-तू-मैं-मैं हो रही है। रतसर इंडेन गैस के आफिस पर पहुंचे कई ग्राहकों ने शिकायत की कि डीएसी नंबर प्राप्त होने के बावजूद उन्हें सिलिंडर के लिए तीन से चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। एजेंसी संचालक अजीत कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग के बाद डीएसी नंबर प्राप्त है उन्हें क्रमवार तरीके से सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैरिया तहसील के गंगा उस पार नौरंगा, भुआल छपरा में गैस की किल्लत ग्रामीणों को चू्ल्हे का सहारा लेने पड़ रहा है। अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि निर्भय गैस एजेंसी के नाम से भुवाल छपरा गांव में भारत गैस एजेंसी संचालित है। एजेंसी मालिक ग्राम सभा का कनेक्शन करने के बाद गोदाम बंद कर चला गया। राजू ठाकुर ने कहा कि निर्भय गैस एजेंसी पर 1600 कनेक्शन है। एजेंसी संचालक भगवानपुर निवासी है। सीमा बंधन न होने के कारण उधर भी कनेक्शन कर दिया है। सारा सिलिंडर गांव ही ब्लैक में बेच देता है।
250 रुपये प्रति किलो रिफिल हो रही गैस

नगर के एक मोहल्ला स्थित स्ट्रीट वेंडर ने बताया कि गैस सिलिंडर की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। पहले दुकानों से 60 रुपया प्रति किग्रा के हिसाब से गैस रिफिल हो जाती थी। इस समय 250 से 300 सौ रुपया प्रतिकिग्रा के हिसाब से भरा जा रहा है। सुबह में भरने के लिए सिलिंडर देने पर शाम तक गैस मिल रही है।

कोई बदल रहा व्यवसाय तो कोई बंद करेगा दुकान
नगर टीडी कालेज चौराहा स्थित चाय दुकानदार सोनू वर्मा ने बताया कि उनके पास यह अंतिम सिलिंडर है। होली के बाद सिलिंडर लिया था। किसी तरह से चाय बनाकर बेच रहे हैं। पहले नाश्ता भी बेचा जाता था। सिलिंडर समाप्त होने पर सत्तू की लस्सी की दुकान करने की सोच रहे है। गर्मी के दिनों में चाय की बिक्री कम होती है। रेलवे स्टेशन के समीप पकौड़ा बेचने वाले संतोष ने बताया कि सिर्फ तीन दिनों के लिए गैस बची है। यदि सिलिंडर समाप्त हो जाता है तो विवश होकर दुकान बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed