सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sloganeering against Pakistan in Uttar Pradesh Bricks and stones thrown between two sides

यूपी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी: दो पक्षों में पत्थरबाजी, उपद्रवियों ने जमकर मचाया उत्पात; फोर्स तैनात

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 05 Mar 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: शहरी क्षेत्र में बवाल की सूचना मिलते ही माैके पर स्थानीय फोर्स पहुंच गई। तनाव को देखते हुए कार्रवाई की गई। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Sloganeering against Pakistan in Uttar Pradesh Bricks and stones thrown between two sides
सीसी कैमरे से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: बलिया शहर के राजपूत नेवरी में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी व समुदाय विशेष पर टिप्पणी करने पर माहौल बिगड़ गया। अल्पसंख्यक समाज के 20 से 30 युवकों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से लैस होकर नारेबाजी करने वालों पर हमला कर दिया। युवक भाग निकले। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलते रहे। आसपास के घरों के लोग दरवाजा बंद कर दिया। 

Trending Videos


युवकों ने नारेबाजी करने वाले युवकों की बाइक व गली में खड़ा एक ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी दलबल के साथ पहुंच पहुंच मामले को शांत किया। मोहल्ले में लगे सीसी कैमरों को खंगाला कर इकबाल, अब्दुल्ला, अहमद सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी सोशल मीडिया पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल होता रहा है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। घटना को लेकर मोहल्ले में दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। सुरक्षा को लेक पुलिस बल रात पर मुस्तैद है, मोहल्ले में पुलिस सक्रिय है।

पुलिस ने की कार्रवाई

होली पर्व पर नगर में शांति तरीके से रंगों का त्योहार मनाया जा रहा था। दोपहर बाद बेदुआ बंधा निवासी अभय पटेल चार पांच साथियों के साथ मोटरसाइकिल से राजपूत नेवरी गली से होकर जा रहे थे। वायरल वीडियो में नशे की हालत तीन चार लड़के पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समुदाय विशेष पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। 

उसी दौरान गली से पहुंच पांच छह की संख्या में कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई करने लगे। उसके बाद दूसरे वीडियो में 20 से 30 की संख्या में राजपूत नेवरी से निकले युवकों ने नारेबाजी कर रहे युवकों को दौड़ा लिया, लेकिन वह भाग कर बंधा की तरफ हो गए। लाठी, डंडा व धारदार हथियार से लैस युवक ईंट-पत्थर चलाने लगे, देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थर बाजी होने लगे। 

उपद्रवियों को पकड़ा

आसपास के घरों के लोग दरवाजा बंद कर डर के मारे परिवार के साथ अंदर हो गए, उपद्रवियों ने युवकों ने एक बाइक व एक ई-रिक्श को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक गहमा गहमी बनी रही। मौके पर पहुंच एएसपी सीओ सीटी उस्मान, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने मोहल्ले में चक्रमण कर लोगों को शांति बनाने की अपील किया।

सीओ उस्मान ने कहा कि दो पक्ष के युवकों के बीच मारपीट का मामला आया है। एक पक्ष की शिकायत पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के इकबाल, अब्दुल्ला व परवेज रशीद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed