सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teams deployed for electricity, water and cleanliness on Holi, health department also on alert

Ballia News: होली पर बिजली-पानी, सफाई के लिए टीमें तैनात, स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Teams deployed for electricity, water and cleanliness on Holi, health department also on alert
नगर के शहीद पार्क चौक में रंग-अबीर की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। रंगों का त्योहार होली बुधवार को जिले में हर्षोल्लास मनेगा। पर्व पर 24 घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए टीमें गठित की गई हैं। वहीं सफाई के लिए भी टीमें गठित हैं। वहीं इमरजेंसी में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। डाॅक्टरों के साथ ही एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। पुलिस भी हुड़दंग करने वालों पर सख्ती से नजर रख रही है।
Trending Videos

होली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बाजारों में देर शाम तक ग्राहकों ने होली की खरीदारी की। शाम से ही लोग एक दूसरे पर अबीर व गुलाल उड़ाते रहे। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। दुकानदारों ने देर शाम को एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के लिए 15 टीमें रहेगी अलर्ट : शहर की सड़कों की साफ-सफाई के लिए 15 टीमों का गठन किया है। इसमें 75 सफाई कर्मी शामिल है, जो दिन में दोबार सड़कों की सफाई करेंगे। साथ-साथ ही आवश्यक सेवाओं की बहाली तथा निर्बाध पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
ईओ सुभाष कुमार ने गड़बड़ियों को तत्काल दूर करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कहा कि सुबह से शाम तक होगी पेयजल आपूर्ति होली वाले दिन सुबह शाम पानी की व्यवस्था तो रहेगी वहीं इसके लिए भी नपा के जलकल विभाग की ओर से दोपहर में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। बिजली की गड़बड़ी को तत्काल दूर : होली पर पर बिना कटौती की बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिससे लोगों की खुशी दोगुनी हो सके। किसी तरह की गड़बड़ी होने पर टीम तत्काल दूर करेगी। शासन के निर्देश पर गड़बड़ी को तत्काल दूर करने के लिए कर्मचारियों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed