सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Holika Dahan took place at 89 places in Nagra, nine villages remained sensitive

Ballia News: नगरा के 89 स्थानों हुआ होलिका दहन, नौ गांव रहे संवेदनशील

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan took place at 89 places in Nagra, nine villages remained sensitive
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के 89 ग्राम पंचायतों में सोमवार की रात होलिका दहन किया गया। इसमें नौ गांव ऐसे थे, जिन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया था। जबकि आठ ग्राम पंचायतें अति संवेदनशील थीं। अतिसंवेदनशील गांवों में पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। हालांकि अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायतों में 10 से लेकर 11 बजे तक पुलिस ने होलिका दहन सम्पन्न करा दिया।
Trending Videos

होलिका दहन विवाद के मामले में बहुचर्चित ग्राम पंचायत खरुआंव को इस बार सामान्य श्रेणी में डाला गया है। यहां पुलिस ने पांच लोगों को वाहन में ले जाकर आनन-फानन में होलिका दहन करा दिया। जिन ग्राम पंचायतों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था, उनमें नगरा, अतरौली करमौता, निकासी, तियरा हैदरपुर, मलपहरसेनपुर, ताड़ी बड़ागांव, जमीन पडसरा व ढेंकवारी रहे। संवेदनशील ग्राम पंचायतों में देवकली, करसी, करीमपुर, सरयाबगडौरा, बछईपुर, गोठाई, सलेमपुर, नरहीं व डिहवा ग्राम पंचायतें थीं। 72 स्थान सामान्य श्रेणी में थे। पुलिस की मोबाइल टीम बराबर चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed