{"_id":"69a6fd7155476299e305c3ea","slug":"rampraveshs-family-worried-as-he-is-stuck-in-the-dubai-bombings-his-daughter-is-getting-married-in-may-ballia-news-c-190-1-bal1002-158923-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दुबई बमबारी के बीच फंसे रामप्रवेश के परिजन चिंतित, मई में बेटी की है शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दुबई बमबारी के बीच फंसे रामप्रवेश के परिजन चिंतित, मई में बेटी की है शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूआरबारी। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर दतिवड़ निवासी रामप्रवेश चौहान आठ वर्षों से दुबई के रास अल खैमाह मेंं रहते हैं। इस समय वहां की स्थिति नाजुक है। खबर सुनकर घर के लोगों का दिल घबराने लगा है। रामप्रवेश चौहान ने बताया कि हम लोग देहात क्षेत्र में हैं।
शहरों में ऊपर से राकेट उड़ते दिखाई देते हैं और रहकर तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई देती है। रामप्रवेश की पत्नी तेतरी देवी व बच्चों ने बताया की डेढ़ वर्ष पूर्व गांव आए थे। इसी वर्ष मई को बेटी की शादी है, उसी समय गांव आएंगे। जब से ईरान, इजराइल अमेरिका के बीच युद्ध की जानकारी होने के बाद दिल की धडकनें बढ़ गई हैं।
वहीं, घर के लोगों ने बताया की जहां पर रामप्रवेश हैँ उनके घरों के ऊपर से राकेट जाते देख वीडियो भी बनाए हैं। फोन से बराबर बात होती रहती हैं। उनकी कंपनी में पहले की तरह काम भी चल रहा हैं। रामप्रवेश चौहान के तीन पुत्र अरविन्द चौहान, पवन कुमार, शत्रुधन, तीन बेटी में दो का विवाह हो चुका है। एक बेटी निशा चौहान का विवाह मई में तय है।
इस्राइल जाने से बच गए 45 कामगार, लखनऊ में ले रहें ट्रेनिंग
बलिया। इस्राइल व ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच जिले के 45 कामगार इस्राइल जाने से बच गए। इसके लिए वे सभी भगवान का शुक्रिया मना रहे हैं। जिला स्तर से इन सभी कामगारों का चयन हो चुका था। वर्तमान समय में लखनऊ आईटीआई में प्रशिक्षण भी प्राप्त कर रहे हैं। इनकी ट्रेनिंग भी इस माह मार्च में पूरी होने वाली थी।
इसी बीच इस्राइल व ईरान का युद्ध शुरू हो गया है। जिले स्तर पर ट्रेनिंग होने के बाद कामगारों को लखनऊ से ही भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। कामगारों के नहीं होने से परिवार वाले भी काफी सकुन में हैं। उनका कहना है कि चले जाते तो हम सभी की होली फीकी हो जाती। 15 दिन के अंदर इन सभी का इस्राइल भेजने की तैयारी थी। जिला सेवा योजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि जिले के 45 कामगारों का चयन हुआ था। इन सभी की ट्रेनिंग लखनऊ में चल रही है। इस्राइल भेजने की प्रक्रिया भी लखनऊ से ही होती है।
Trending Videos