सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The control room of the UP Board will remain open even on Holi

Ballia News: होली के दिन भी यूपी बोर्ड का कंट्रोल रूम खुला रहेगा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
The control room of the UP Board will remain open even on Holi
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा का होली के दरम्यान संचालन करीब चार दिनों के लिए बंद है। परीक्षा अब सात मार्च को आयोजित की जाएगी। लेकिन अभी मानिटरिंग का कार्य बंद नहीं हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर रखे गए प्रश्न पत्रों की निगरानी त्योहार के दौरान भी कड़ी सुरक्षा के बीच जारी रहेगी। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रह केंद्र पर भी चौकसी बरती जा रही है। ताकि खुशी के त्योहार पर रंग में भंग न पड़ जाए।
Trending Videos

उत्तर-पुस्तिका संग्रह केंद्र पर चौबीसो घंटे पुलिस बल तैनात है। वहीं जिलाविद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगतार चलती रहेगी। होली त्योहार के दिन भी कंट्रोल रूम तीन शिफ्ट में खुले रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हम लोग होली के दिन भी कार्यरत हैं। विभागीय कार्य के अलावा परीक्षा से संबंधित कार्य को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड के सुलभ संचालन को बनाया गया कंट्रोल रूम त्योहार पर भी बंद नहीं रहेगा। वहां शिक्षकों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 15 शिक्षक ड्यूटी करेंगे। इस प्रकार तीन शिफ्ट के लिए 45 शिक्षकों की तैनाती कंट्रोल रूम में लगाई गई है। कंट्रोल रूम परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम की निगरानी करेगा। कंट्रोल रूम पर आइपी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका विश्लेषण कंट्रोल रूम द्वारा आनलाइन किया जाएगा। जिसका रीपिटेशन बार-बार किया जाएगा। जिससे किसी भी हलचल की गतिविधि को आसानी से कैपचर किया जा सकता है। आइपी कैमरे अच्छे गुणवत्ता वाले हैं जिससे स्ट्रांग रूम की मानिटरिंग आसानी से किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान की जा रही निगरानी के चलते ही नकल विहीन परीक्षा संभव हो सकी है। विभाग होने वाली परीक्षाओं को भी लेकर संकल्पित है। किसी भी दशा में नकल नहीं करने दिया जाएगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कैंपस में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां परिषदीय विद्यालयों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वहां ड्यूटी करने वाले वही शिक्षक हैं जिन्हें कम्पयूटर पर अच्छी पकड़ है। बताया जा रहा है कि परिषदीय विद्यालयों में ऐसे भी शिक्षक कार्यरत हैं जो बीटेक किए हैं। ऐसे ही शिक्षकों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed