सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire breaks out in residential huts

Ballia News: रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in residential huts
विज्ञापन
गड़वार। कस्बे में सोमवार की देर रात में दो रिहायशी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गड़वार कस्बा के चौरही पर राजेश प्रजापति व मिट्ठू प्रजापति की रिहायशी झोपड़ियां हैं। सोमवार की रात को परिवार जन सो गए। अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई।
Trending Videos

परिजन किसी तरह से जान बचाकर झोपड़ियों से बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने दोनों झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आनन-फानन में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी हितेश कुमार भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पाया। सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राजेश व मिट्ठू प्रजापति बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घर पर पत्नी और बच्चे रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed