{"_id":"6a67b5a8df74d7cfc7038d78","slug":"smuggling-again-in-narahi-preparations-to-send-liquor-in-sacks-to-bihar-by-tractor-trolley-ballia-news-c-190-1-ana1001-169669-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नरही में फिर तस्करी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से शराब बाेरियों में भर कर बिहार भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नरही में फिर तस्करी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से शराब बाेरियों में भर कर बिहार भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित नरही थाना क्षेत्र के दियारा और नदी तटवर्ती इलाकों में शराब तस्करी के लगातार वीडियो सामने आ रहे।
ट्रैक्टर-ट्रॉली से शराब की खेप उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। पेटी की शराब बोरियां में रखते तस्कर इसमें दिख रहे। इसके बावजूद पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
वीडियो उमरपुर धाट के पास का बताया जा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल पर बीयर और शराब की पेटियां लादकर बिहार की ओर जाता दिखाई दे रहा है। इन घटनाओं के बाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्कर गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी तेज होने की चर्चा है, जिससे कभी भी खूनी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।
वायरल वीडियो में बाइक को रोकने वाले युवकों की ओर से तस्करी में पुलिस की मिलीभगत व तस्कराें से जुडे लोगों को खुलेआम धमकी दी जा रही है। एक गुट दूसरे गुट का वीडियो वायरल करने के साथ पुलिस को भी गोपनीय सूचना दे रहा है।
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी के कारण बलिया के नदी किनारे और दियारा क्षेत्र लंबे समय से तस्करों के लिए संवेदनशील मार्ग बने हुए हैं।
इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आए दिन धरपकड़ होती है।
प्रारंभिक जांच में वायरल वीडियो पुराना प्रतीत हुआ है। उसमें दिखाई दे रहे व्यक्तियों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दियारा क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।