फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women affected by the cutting surrounded the Transport Minister and stopped his vehicle.

Ballia News: कटान पीड़ित महिलाओं ने परिवहन मंत्री का घेराव कर रोकी गाड़ी, आश्वासन पर कहा- लिखकर दीजिए

Tue, 28 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Women affected by the cutting surrounded the Transport Minister and stopped his vehicle.
बलिया। गंगा नदी से लगातार कटान से परेशान सदर तहसील के शिवपुर दीयर नंबरी बयासी गांव के ग्रामीणों की नाराजगी बीते रविवार को सामने आई। धरने पर बैठे ग्रामीणों, महिलाओं ने मौके पर पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं सदर विधायक दयाशंकर सिंह का घेराव किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री की गाड़ी रोककर नारेबाजी की और केवल मौखिक आश्वासन के बजाय लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं, धरने पर बैठे लोगों ने विरोधी लोगों की ओर से कार्यक्रम खराब करने के लिए नारेबाजी का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व हाथापाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
विज्ञापन

शिवपुर दीयर नंबरी बयासी गांव लंबे समय से गंगा कटान की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की तेज धारा लगातार उनकी कृषि भूमि और आबादी वाले क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रही है, जिससे गांव का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। पंचदेव मंदिर और मठिया के समीप ग्रामीण धरना देकर प्रशासन से मांगें पूरी करने की मांग लोग कर रहे। मांगें पूरी नहीं होने पर नाराज होकर ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रविवार शाम करीब चार बजे धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने तथा समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। हालांकि ग्रामीण मंत्री के मौखिक आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए। उनका कहना था कि पहले भी कई बार इसी तरह के आश्वासन मिल चुके हैं, लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हुआ। इसलिए इस बार वे लिखित आश्वासन चाहते हैं। मंत्री आंदोलन करने वाले को समझा बुझाकर आश्वासन देकर वापस गाड़ी को लौट रहे थे, उसी दौरान कुछ महिला व पुरूष लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने मंत्री की गाड़ी रोक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

----------------
फोटो 23

दियरांचल बचाओ आंदोलन का अनशन 7वें दिन आश्वासन के बाद समाप्त हुआ
दुबहर। विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवपुर दियर नंबरी में दियरांचल बचाओ आंदोलन के बैनर तले गंगा कटान तथा जर्जर सड़क-पुलिया के लिए ग्रामीणों का अनशन परिवहन मंत्री के आश्वासन के बाद 7वें दिन समाप्त हो गया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। पूर्व परिवहन मंत्री ने आंदोलनकारियों कल्याण सिंह, आनंद विजय पांडेय, विश्वजीत सिंह और ब्रजकिशोर सिंह समेत ग्रामीणों के साथ लंबी वार्ता की। इस दौरान ग्रामीणों ने गंगा कटान, जर्जर सड़क और पुलिया की समस्याओं को विस्तार से रखा। मंत्री ने उनकी मांगों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग से गांव को जोड़ने वाली संपर्क सड़क का निर्माण अत्यंत आवश्यक है और इसका कार्य इसी वर्ष कराया जाएगा। इस अवसर पर अनिल यादव, राजेश कुमार सिंह, भीम सिंह, रूबी देवी, कलावती देवी, मोनालिसा यादव, मानती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed