फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Viral infection cases rise due to weather fluctuations

Ballia News: मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज

Tue, 28 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Viral infection cases rise due to weather fluctuations
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर पर्ची के लिए लगी मरीजों और तीमारदारों की भीड़।संवाद
बलिया। तेज बारिश, कड़ी धूप और उमस भरे मौसम का लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सोमवार को 1320 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन व बाल रोग की ओपीडी में रही, जहां प्रतिदिन 500 से 600 मरीज परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार इनमें लगभग 30 प्रतिशत मरीज सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश, तेज धूप और उमस के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। मानसून और बढ़ी हुई नमी के दौरान वायरल बुखार व श्वसन संबंधी संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि मौसम के बदलाव को देखते हुए सावधानी बरत कर बचाव किया जा सकता है। अस्पताल में दवा व जांच निशुल्क मौजूद है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि अधिकांश वायरल संक्रमण 4 से 7 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन यदि तेज बुखार लगातार बना रहे, सांस लेने में दिक्कत हो या मरीज की हालत बिगड़ने लगे तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed