सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Students should play a role in eradicating social evils.

Ballia News: छात्र कुरीतियों को दूर करने में भूमिका निभाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students should play a role in eradicating social evils.
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं स्व
विज्ञापन
इंदरपुर। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री नरहेजी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने किया। स्वंयसेवी छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
Trending Videos

सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के कंधों पर समाज को नई दिशा देने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। स्वंयसेवी छात्र समाज की कुरीतियों को दूर करने में भूमिका निभाएंगे। सभासद राजेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी व राजेश कुमार सिंह ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी लेने के बाद छात्र-छात्राओं को सीखे हुए तथ्यों को अपने जीवन में उतारने की सीख दी। स्वंयसेवी छात्रा पुष्पा, सुजीता, और निधिलता ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राजेश सिंह, डा़ॅ बलराम राय, प्रवीण कुमार, पंकज राय, विश्वजीत सिंह रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. सुशीला सिंह व संचालन डाॅ. कृष्ण मोहन सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. शोभा मिश्र ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed