{"_id":"6a6e44dab07b1bb68203a7ba","slug":"subhaspa-mla-hansu-ram-wore-a-white-gamchha-instead-of-a-yellow-one-on-his-shoulder-ballia-news-c-190-1-ana1001-170013-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सुभासपा विधायक हंसू राम के कंधे पर पीले की जगह सफेद गमछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सुभासपा विधायक हंसू राम के कंधे पर पीले की जगह सफेद गमछा
विज्ञापन
बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में बिना सुभासपा के झंडा और बिना गमछा लगाए भ्रमण के दौरान लोगों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बेल्थरारोड विधानसभा की सियासत में शनिवार को उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब सुभासपा विधायक हंसू राम गले में पीले की जगह सफेद गमछे में नजर आए। उनके वाहन पर भी पार्टी का झंडा नहीं दिखा।
हालांकि विधायक ने इस बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि समय के साथ हर उलझन सुलझ जाएगी।
वह इलाके में भ्रमण के लिए पहुंचे थे। हंसू राम ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा, जो कार्य करता है, वही निशाने पर रहता है।
कुछ लोग बिना कर्म के चर्चा में रहना चाहते हैं। मैं सुभासपा से विधायक हूं और अब तक किए गए अपने निरंतर विकास कार्यों से संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास और जनता के लिए काम करना है। सड़क और बिजली के क्षेत्र में लगातार हो रहे कार्यों को उन्होंने अपनी कार्यशैली का हिस्सा बताया। हैं।
विरोधियों को नसीहत देते हुए हंसू राम ने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विरोध करते समय भाषा और संस्कृति की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है।