सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teaching and learning to begin on July 1; complete school cleaning: DIOS

एक जुलाई से शुरू होगा पठन-पाठन, विद्यालयों की सफाई कर लें पूरी : डीआईओएस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teaching and learning to begin on July 1; complete school cleaning: DIOS
जीजीआईसी में आयोजित बैठक को संबो​धित करते जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज मिश्रा। जागरुक पाठक
विज्ञापन
बलिया। बलिया के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत 91 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की एक बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नामांकन बढ़ाना और ड्रॉप-आउट छात्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना था। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र ने निर्देश दिया कि 1 जुलाई से पठन-पाठन शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए। साथ ही, पीएम पोषण योजना के तहत चयनित 21 विद्यालयों में योजना का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के लिए बर्तन, ईंधन और अस्थाई किचन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं चलती हैं, उन्हें बीआरसी से पुस्तकें प्राप्त कर छात्रों में निःशुल्क वितरित करने को कहा गया है। शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी तथा वेतन वितरण को समयबद्ध बनाने के लिए प्रधानाचार्यों को हर महीने की 25 तारीख तक वेतन रजिस्टर लेखा पटल सहायक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में प्रधानाचार्यों द्वारा रखी गई समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। अतुल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed