{"_id":"6a303fddddb7df76230aa939","slug":"youth-dies-in-road-accident-while-returning-from-wedding-procession-ballia-news-c-190-1-bal1001-166388-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
गड़वार कस्बा के अनुसूचित बस्ती निवासी मृतक धनोज। फाइल फोटो, परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गड़वार। गड़वार-नगरा मुख्य मार्ग से जुड़े कुकरहां-आलमपुर लिंक मार्ग पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में धनोज कुमार की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गड़वार कस्बे के पूरब अनुसूचित बस्ती निवासी दिवंगत हीरा राम के पुत्र धनोज कुमार (30) अपने भतीजे अजीत की बरात में शामिल होने के लिए रविवार शाम बसनवार गांव गए थे। यहां से दामोदरपुर निवासी अपने मित्र बबलू (35) के साथ बाइक से घर वापस आ रहे थे। बाइक बबलू चला रहा था।
रात में कुकरहां-आलमपुर नहर के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। संयोगवश उसी बरात से लौट रहे गड़वार निवासी शंकर भारती ने दोनों को निजी वाहन से मऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने धनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। बबलू की हालत नाजुक होने पर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। धनोज कुमार निजी कंपनी में कार्य करते थे और रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार तथा बाइक को थाने लेकर गई। हादसे के बाद कार का चालक मौके से भाग गया था। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश में जुटी हुई है।