{"_id":"6a4a91e67e20b87ff0066113","slug":"10-10-minute-power-cuts-at-the-district-headquarters-caused-sweat-balrampur-news-c-99-1-brp1003-151119-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला मुख्यालय पर 10-10 मिनट की कटौती ने निकाला पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला मुख्यालय पर 10-10 मिनट की कटौती ने निकाला पसीना
Sun, 05 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है। जिला मुख्यालय पर ट्रिपिंग व ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं।
नगर के सिविल लाइन, अचलापुर, पहलवारा व टेढ़ी बाजार में रविवार को ट्रिपिंग की समस्या देखने को मिली। उपभोक्ता राधेश्याम, मनोज व समरवीर ने बताया कि 10-10 मिनट के लिए बिजली कटौती होने से गर्मी में बहुत परेशानी होती है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र के गौर फीडर से महदेइया बाजार में पिछले चार दिनों से लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण बाजार के दुकानदारों, घरेलू उपभोक्ताओं व छोटे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारवासी रंजीत गुप्त, संजय कौशल, संजय गुप्त, राधे श्याम गुप्त, मो. इलियास व रामसुंदर गुप्त का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण पंखे, कूलर, फ्रीज सहित अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। बिजली की इस समस्या के कारण इलेक्ट्रिक दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने गौर फीडर की तकनीकी जांच कराकर लो वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। उपखंड तुलसीपुर के कोइलाबास फीडर से लोकल फॉल्ट के नाम पर बीते 15 दिनों से शाम को चार घंटे बिजली कटौती रहती है। इस फीडर से ग्राम चौहत्तर कला, बघेलखंड, नगई, जनकपुर, जरवा, पुरैना, सोनपुर सहित 210 गांव को सप्लाई मिलती है। उपभोक्ता विनोद, अजय, रशीद, जहांगीर व अकरम ने बताया कि क्षेत्र में 1987 से लगे बिजली के खंभे और पुराने जर्जर तारों से बिजली की सप्लाई हो रही है। ऐसे में आए दिन कुछ न कुछ फाल्ट होता रहता है।