{"_id":"6a4a91dd461523c21c06ef0b","slug":"1459-eligible-people-got-the-benefit-of-schemes-in-vikas-aapke-dwar-campaign-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151116-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान में 1459 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विकास आपके द्वार अभियान में 1459 पात्रों को मिला योजनाओं का लाभ
Sun, 05 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-11-बलरामपुर में लगी शिविर में मौजूद ग्रामीण।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विकास आपके द्वार अभियान के तहत 10वें दिन जिले के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से 1459 पात्र लाभार्थियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड, वृद्धावस्था, निराश्रित महिला (विधवा) एवं दिव्यांग पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, परिवार आईडी, किसान रजिस्ट्री, पीएम किसान ई-केवाईसी, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना तथा ई-श्रम पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को उनके गांव में ही उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सभी संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान का प्रभावी संचालन और निरंतर अनुश्रवण कर रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।