सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 bigha area burnt to ashes due to fire in Sohelwa forest

Balrampur News: सोहेलवा जंगल में आग से 10 बीघा क्षेत्र जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
10 bigha area burnt to ashes due to fire in Sohelwa forest
फोटो-16-बलरामपुर के बालापुर बाजार के पास जंगल में लगी आग।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाव रेंज तुलसीपुर के तहत बालापुर बाजार के निकट तुलसीपुर-जरवा मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सड़क किनारे व जंगल क्षेत्र में फैले छोटे-छोटे हरे पेड़-पौधे, सूखी टहनियां व झाड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में लगभग 10 बीघा जंगल प्रभावित हुआ है।
Trending Videos

रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन कर्मियों की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया है और स्थिति अब नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही जंगल में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तथा आने-जाने वालों की तलाशी भी ली जा रही है। वन विभाग ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक पलटूराम थारू ने बताया कि अक्सर शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में आग लगा देते हैं। आग लगने से छोटे पौधे और झाड़ियां जल जाती हैं, जिससे जंगल साफ हो जाता है और जंगली जानवर खुले क्षेत्र में आ जाते हैं। ऐसे में शिकारी आसानी से उन्हें निशाना बना लेते हैं। बताया कि आग की घटनाओं के कारण जंगली जानवर रिहायशी इलाकों, नदी और तालाबों की ओर रुख करने लगते हैं, जिससे मानव और वन्यजीव संघर्ष की स्थिति भी उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed