{"_id":"69e66c5f18315cd2e109c3e9","slug":"even-semester-exams-of-siddharth-university-will-start-from-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146736-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज से शुरू होगी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज से शुरू होगी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की परीक्षा 21 अप्रैल से शुरू होंगी। 20 मई तक चलने वाली इस परीक्षा में स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर सहित बैक पेपर के लगभग 5800 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केंद्राध्यक्ष प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि पहले दिन स्नातक चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर तथा परास्नातक चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। परीक्षा को लेकर महाविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने बताया कि एमएलके महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां से अन्य महाविद्यालयों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहीं से जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों का संचालन भी नियंत्रित किया जाएगा। परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा प्रभारी डॉ. लवकुश पांडेय तथा सह परीक्षा प्रभारी डॉ. सुनील कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कई आंतरिक सचल दस्तों का गठन किया गया है। यह टीमें मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्षों तक परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा कॉलेज परिसर और परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
21 अप्रैल को एमए, एमएससी व एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली में एमएससी की जंतुविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित, बायोटेक्नोलॉजी और एमकॉम की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में एमए की प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, भूगोल, इतिहास, गृहविज्ञान, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र, हिंदी, उर्दू एवं संस्कृत की परीक्षा होगी। बीए चतुर्थ सेमेस्टर की मनोविज्ञान और रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विषय की परीक्षा पहली पाली में होगी। बीकॉम छठे सेमेस्टर की कॉमर्स विषय की परीक्षा भी पहली पाली में होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X