सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   11 candidates got counseling done in Science-Mathematics teacher recruitment

Balrampur News: विज्ञान-गणित शिक्षक भर्ती में 11 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
11 candidates got counseling done in Science-Mathematics teacher recruitment
फोटो-38-बलरामपुर के बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग कराते अभ्यर्थी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नौ साल बाद 29334 विज्ञान-गणित शिक्षक भर्ती के तहत मंगलवार को बीएसए कार्यालय में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से प्राप्त सूची के अनुसार 14 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। शाम पांच बजे तक 11 अभ्यर्थियों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर काउंसलिंग कराई।
Trending Videos

काउंसिलिंग के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रामचंद्र मौर्य, पटल सहायक खाबर फारुकी और अनिल कुमार ने अभ्यर्थियों के शैक्षिक व अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला चयन समिति के माध्यम से अभ्यर्थियों की नियुक्ति व पदस्थापन की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में सरकार ने उनकी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी, जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया था। इसके खिलाफ उन्होंने न्यायालय की शरण ली और लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। अभ्यर्थी विपिन उपाध्याय, अमरनाथ चौहान, अर्चित सिंह व अरुण कुमार यादव आदि ने बताया कि करीब नौ वर्ष बाद उन्हें न्याय मिला है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद काउंसलिंग कराई गई है, जिससे अब नौकरी मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद यह अवसर मिला है, जिससे उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed