{"_id":"69b99860c7fc818dd20d8733","slug":"114-beneficiaries-of-pm-awas-yojana-received-the-first-installment-balrampur-news-c-99-1-brp1010-144661-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीएम आवास योजना के 114 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीएम आवास योजना के 114 लाभार्थियों को मिली पहली किस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के तुलसीपुर में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व
विज्ञापन
तुलसीपुर/गैसड़ी। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मंगलवार को तुलसीपुर व गैसड़ी नगर पंचायतों में लाभार्थियों को आवास निर्माण की पहली किस्त के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में कुल 114 पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला। तुलसीपुर में 40 और गैसड़ी में 74 को प्रमाण पत्र बांटे गए।
तुलसीपुर नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 40 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज व अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरित किए। अधिशासी अधिकारी ने लाभार्थियों से कहा कि वे धनराशि का उपयोग शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने में करें, ताकि समय सीमा के भीतर पक्का आवास बन सके। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराना है। प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों में खुशी देखी गई। गैसड़ी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 74 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा व अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार ने प्रमाण पत्र बांटे। अध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व 149 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त भेजी जा चुकी है, जबकि मंगलवार को 74 और लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। अब तक कुल 588 लोगों ने आवास के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 223 लाभार्थियों को दो किस्तों में लाभ मिल चुका है। शेष आवेदनों की जांच जारी है और पात्र पाए जाने पर उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा दोनों कार्यक्रमों में नगर पंचायत कर्मी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Trending Videos