सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Navchandi Yagna and Ramlila begin with the Kalash Yatra

Balrampur News: कलश यात्रा के साथ नवचंडी यज्ञ व रामलीला शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Navchandi Yagna and Ramlila begin with the Kalash Yatra
फोटो-20-बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई कलश यात्रा ।-स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
उतरौला। क्षेत्र के एलपीडी जूनियर हाईस्कूल, हासिमपारा में नवचंडी यज्ञ एवं श्रीराम लीला का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिगना घाट से पवित्र जल भरकर कथा स्थल तक पहुंचाया। अयोध्या से आए यज्ञाधीश के सानिध्य यह यात्रा हासिमपारा से जिगना घाट तक गई। प्रथम दिन की कथा में महाराज मनु और माता शतरूपा की तपस्या का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसमें भगवान उनके तप से प्रसन्न होकर दर्शन देते हैं और वरदान मांगने को कहते हैं। रात में कलाकारों ने श्रीराम लीला का भावपूर्ण मंचन किया। आयोजक अशोक कशौधन, राजेश मिश्रा, ददन तिवारी, अरुण मिश्रा व राजेश कन्नौजिया ने बताया कि छीतर पारा, बढ़नी, रेनुआ, बड़ाहरी, जिगना, डुमरिया सहित दर्जनों गांवों से लोग लीला का दर्शन करने पहुंच हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed