सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   12-year wait ends, traffic resumes on Chorghata Ghat bridge

Balrampur News: 12 साल का इंतजार खत्म, चोरघटा घाट पुल पर शुरू हुआ आवागमन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
12-year wait ends, traffic resumes on Chorghata Ghat bridge
फोटो - बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में चोरघाट पुल। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। करीब 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कुआनो नदी पर बना चोरघटा पुल चालू हो गया है। पुल का संचालन शुरू होने से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और गोंडा जनपद के करीब डेढ़ लाख लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।
Trending Videos

उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रामपुर ग्रंट गांव के निकट कुआनो नदी पर पुल निर्माण की परियोजना वर्ष 2013-14 में स्वीकृत हुई थी। इसके लिए 3.46 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। वर्ष 2014 में निर्माण कार्य शुरू हुआ और शुरुआती चरण में दो पिलर भी बनाए गए, लेकिन वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण काम रुक गया। वर्ष 2019 में दोबारा निर्माण शुरू हुआ, लेकिन वन विभाग की नई आपत्तियों के चलते परियोजना फिर अधर में लटक गई। इसके बाद वर्ष 2023-24 में जिला प्रशासन के प्रयासों से वन विभाग की मंजूरी मिलने पर मई 2024 में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया। लागत बढ़ने के कारण परियोजना पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत में पूरी हो सकी। चोरघटा गांव के पास स्थित यह पुल वर्षों से क्षेत्रीय लोगों की प्रमुख मांग रहा है। पुल के चालू होने से अब लोगों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे मार्गों से आवागमन नहीं करना पड़ेगा। इससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण संपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है और इसे आमजन के आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया है। पुल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed