सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   From Plassey to the Constitution, minds raced; 3,852 candidates tried their luck

Balrampur News: प्लासी से संविधान तक दौड़ा दिमाग, 3852 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
From Plassey to the Constitution, minds raced; 3,852 candidates tried their luck
फोटो-24-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसपी व अन्य ।-स्रोत: विभा
विज्ञापन
बलरामपुर। प्लासी के युद्ध का वर्ष याद करने से लेकर संविधान के अनुच्छेदों की बारीकियां समझने तक, सोमवार को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को कई सवालों पर दिमागी कसरत करनी पड़ी। सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और संविधान से जुड़े प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को सबसे अधिक उलझाया, जबकि गणित, हिंदी और रीजनिंग अपेक्षाकृत आसान रही। कड़ी सुरक्षा, बायोमेट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी के बीच जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 4896 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3852 ने परीक्षा दी, जबकि 1044 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई। केंद्रों पर प्रवेश से पहले रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट सत्यापन और सघन तलाशी की प्रक्रिया अपनाई गई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि एमएलके महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय केंद्र पर दोनों पालियों में 960 में से 773 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 187 अनुपस्थित रहे। एमएलके महाविद्यालय कला संकाय केंद्र पर 1440 में से 1107 परीक्षार्थी शामिल हुए और 333 अनुपस्थित रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज केंद्र पर 768 में से 613 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 155 ने परीक्षा छोड़ दी। भगवती आदर्श विद्यालय, भगवतीगंज केंद्र पर 480 में से 379 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 101 अनुपस्थित रहे। बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज केंद्र पर 768 में से 605 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी तथा 163 अनुपस्थित रहे। एमडीके बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 480 में से 375 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 105 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अशोक कुमार और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इनके अलावा एएसपी विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र सिंह ने भी केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान व गणित ने किया प्रभावित
फोटो- 26, 27, 28 व 29
एमपीपी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलीं गोंडा की खुशी गोस्वामी ने बताया कि हिंदी और रीजनिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जबकि सामान्य ज्ञान में समसामयिक घटनाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए थे। वहीं महाराजगंज से परीक्षा देने आईं अंजलि सिंह ने कहा कि गणित के कुछ प्रश्न समय लेने वाले थे, जिसके कारण समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा। वहीं के अमरनाथ के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर न तो बहुत कठिन था और न ही अत्यधिक सरल। प्लासी के युद्ध के बारे में कल ही पढ़ा था और आज यह प्रश्न आया तो काफी खुशी हुई। वहीं परीक्षार्थी धीरज दूबे ने बताया कि भारतीय संविधान से जुड़े सवालों ने प्रभावित किया।
विज्ञापन
Trending Videos

किया गया रूट डायवर्जन
दो पालियों में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया था। गोंडा की तरफ से बहराइच व उतरौला जाने वाले वाहनों को फुलवरिया बाईपास से मोड़ दिया गया। बहराइच की तरफ से गोंडा व उतरौला जाने वाले वाहनों को सेखुईया चौराहे से फुलवरिया बाईपास चौराहे से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed