सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   15-foot-long python swallowing rabbit rescued

Balrampur News: खरगोश को निगल रहे 15 फीट लंबे अजगर को किया रेस्क्यू

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
15-foot-long python swallowing rabbit rescued
फोटो-20-बलरामपुर के सुखरामपुर छपिया निकला अजगर।-संवाद
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के ग्राम सुखरामपुर छपिया के निकट खेत में एक विशाल अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पंडित यादव व शिवप्रसाद के खेत में करीब 15 फीट लंबा और लगभग 34 किलोग्राम वजन का अजगर एक खरगोश को आधा निगल चुका था। उसी समय उधर से गुजर रहे अजय यादव की नजर अजगर पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया और डायल 112 पर सूचना दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण बिंद्रा सिंह ने भी वन विभाग को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी इरफान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। उन्होंने अजगर को सुरक्षित बोरे में बंद कर जंगल क्षेत्र स्थित धोबहा नाले के पास छोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed