सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Temperature exceeds 42, power consumption increases by 20%

Balrampur News: तापमान 42 के पार, 20 फीसदी बढ़ी बिजली की खपत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Temperature exceeds 42, power consumption increases by 20%
फोटो-32-बलरामपुर के तुलसीपुर रोड पर दुपट्टा लपेटकर जाती युवतियां ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी का प्रकोप अब बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए चुनौती बनता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही बिजली की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ने से लाइन फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से बिजली की आवाजाही बनी रही। बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मरों और फीडरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली के साथ ही पेयजल संकट की दोहरी परेशानी उठाना पड़ी।

जिले के बलरामपुर सदर, उतरौला और तुलसीपुर डिवीजन में बिजली की कुल मांग 85 से 90 मेगावाट के बीच थी, जो सोमवार को बढ़कर 105 से 110 मेगावाट तक पहुंच गई। तापमान बढ़ने से घरों में कूलर, पंखे, एसी और पानी की मोटर के उपयोग में वृद्धि होने से बिजली खपत भी बढ़ी हैै। सबसे अधिक दबाव बलरामपुर सदर डिवीजन पर देखा जा रहा है। यहां बिजली की मांग 38 से 40 मेगावाट से बढ़कर 47 से 48 मेगावाट तक पहुंच गई है। इस दौरान शाम के समय पीक आवर में कई फीडरों पर अतिरिक्त लोड दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला डिवीजन में मांग 24 से 25 मेगावाट से बढ़कर 29 से 30 मेगावाट तक पहुंच गई है, जबकि तुलसीपुर डिवीजन में यह 22 से 23 मेगावाट से बढ़कर करीब 27 मेगावाट हो गई है। लोड बढ़ने से सप्लाई लाइन में बढ़ी फाल्ट से कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं ने कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का दावा किया है। अधिशासी अभियंता अजय सिंह ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए सभी उपकेंद्रों और फीडरों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहे अतिरिक्त भार पर नजर रखी जा रही है। जहां भी फाल्ट की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

अस्पतालों में बढ़े संक्रामक रोगों के मरीज
संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल अस्पताल और महिला अस्पताल में गर्मी से प्रभावित संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सोमवार को तीनों अस्पतालों की ओपीडी में 870 मरीज डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त, चक्कर और बुखार की शिकायत के बाद इलाज कराने पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने ओआरएस, दवाओं और पेयजल की व्यवस्था बढ़ा दी है।
परिवहन सेवाएं भी हुईं प्रभावित
रोडवेज बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर दोपहर के समय यात्रियों की संख्या कम रही। ई रिक्शा चालक रामसजीवन और ऑटो चालक मोहम्मद अनीस ने बताया कि लू के कारण लोग जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए यात्री प्रमोद कुमार, रीना व मोहिनी आदि छांव और ठंडे पानी की तलाश करते नजर आए। परिवहन कर्मियों को भी लंबे समय तक धूप में रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed