फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1,875 patients treated at the health fair

Balrampur News: स्वास्थ्य मेले में 1875 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
1,875 patients treated at the health fair
बलरामपुर के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते सीएमओ ।
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1875 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 831 पुरुष, 774 महिलाएं तथा 270 बच्चे शामिल हैं। जन आरोग्य मेले में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर 12.15 बजे तक 32 मरीज देखे जा चुके थे। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण सर्दी, जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अगस्त के पहले रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में 65 पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि माह के पहले रविवार को पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed