फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Real brothers beaten up over an old feud

Balrampur News: पुरानी रंजिश में सगे भाइयों की पिटाई

Mon, 03 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 03 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Real brothers beaten up over an old feud
बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के जैतापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों की पिटाई का मामला सामने आया है। सिद्धार्थनगर जिले के बिस्कोहर निवासी चंद्रावती देवी ने बताया कि उनके पुत्र मनीष पासवान और नीरज पासवान का कुछ दिन पहले आरोपियों से विवाद हुआ था। गत 31 जुलाई को दोनों भाई जैतापुर गांव में एक दुकान पर गुटखा और पानी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर सौरभ सिंह, सुमित कशौधन समेत अन्य लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद में महिला समेत चार की पिटाई
बलरामपुर। गौरा चौराहा क्षेत्र के नरायनपुर मझारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई विवाद के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज किया है। पीड़िता सुमन ने बताया कि उनकी बेटियां अंजू और मधु गांव के बांध पर गई थीं। रास्ते से निकलने के दौरान राम भवन से विवाद हो गया। आरोप है कि उसी बात को लेकर राम भवन, स्वामीनाथ, बुधना और शिव कुमारी ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर से बाइक चोरी
बलरामपुर। दीवानी न्यायालय परिसर से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। देवरिया रानीजोत निवासी राम केवल ने बताया कि गत 31 जुलाई को अपने साले की बाइक से जमानत कराने दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। उन्होंने बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। शाम को लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला किशोर लापता
बलरामपुर। बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला किशोर लापता हो गया। जबदहा मजरा जबदही निवासी संदीप कुमार यादव ने बताया कि उनके चाचा का बेटा प्रिंस 31 जुलाई को दोपहर करीब 1:30 बजे बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ओवरटेक कर बाइक सवारों ने किया जानलेवा हमला
रेहरा बाजार। बाइक सवार तीन लोगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौवाकोल निवासी विजयपाल वर्मा ने बताया कि 19 जून की रात झलहिया नाला पुल के पास अपाचे बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह और उनका साथी जान बचाने के लिए खाई में कूद गए। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


मेड़ तोड़कर खेत में धान रोपने का आरोप
तुलसीपुर। चौहत्तर खुर्द गांव में सीमांकन के बाद मेड़ तोड़कर खेत में जबरन धान की रोपाई करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज किया है। पीड़ित छिटाई ने बताया कि उनकी भूमि का सीमांकन उपजिलाधिकारी के आदेश पर कराया गया था और पुलिस की मौजूदगी में मेड़बंदी भी हुई थी। आरोप है कि सीताराम पुत्र पाटनदीन ने मेड़ तोड़कर उनकी भूमि में धान की रोपाई कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed