सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 people donated blood on CM's birthday

Balrampur News: सीएम के जन्मदिन पर 21 लोगों ने किया रक्तदान

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
21 people donated blood on CM's birthday
फोटो-28-बलरामपुर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित ।-स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू महासंघ की तरफ से रविवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 21 महादानियों ने रक्तदान किया।
Trending Videos



शिविर का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। एक यूनिट खून से दूसरे की जान बच सकती है, इसलिए हमें बढ़-चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। मुख्यमंत्री के 55वें जन्मदिन पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पैथोलॉजिस्ट डॉ. आकांक्षा शुक्ला ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद गंगा शर्मा कौशिक, चौधरी विजय सिंह, शशि केसरवानी, शगुन केसरवानी, श्यामल केसरवानी, अर्पित शर्मा, खुशी शर्मा, डॉ. हर्षित शर्मा, प्रहलाद गुप्त, संस्कार केसरवानी, आकाश मोदनवाल, शैली केसरवानी, रविकांत ,जीवनलाल गुप्त, रंजीत कुमार, सुग्रीव कश्यप, राधेश्याम कौशल, अनिकेत सिंह, पूर्णिमा केसरवानी, वेद प्रकाश जायसवाल व जनकराम जायसवाल रक्तदान कर महादानी बने। प्रधानाचार्य व वरिष्ठ उद्यमी प्रीतम सिंधी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक की देखरेख में किया गया। एलटी सीपी श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, अभिषेक सिंह, अजीत श्रीवास्तव, सोनम तिवारी व हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed