{"_id":"6a2645a427b64df38204080e","slug":"video-blramapara-ma-palsa-bharata-parakashha-ka-le-kaugdha-jaca-ka-btha-mal-raha-paravasha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कड़ी जांच के बाद मिल रहा प्रवेश
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार को बलरामपुर के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र व आधार कार्ड सत्यापन, रेटिना स्कैन, फिंगरप्रिंट मिलान और त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
जिले में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा में कुल 14,688 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में 2,448 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के लिए बीएवी इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज तथा एमएलके पीजी कॉलेज के दो केंद्रों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं।
बहराइच, गोंडा, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर और महराजगंज से आए अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और रैन बसेरे में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।