{"_id":"6a26919f353317465f0c1f96","slug":"video-blramapara-ma-rashhataraya-athhakara-maraca-ka-athhayakashha-bl-bhajapa-ka-parata-janata-ma-bugdhha-raha-asatashha-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष बोले- भाजपा के प्रति जनता में बढ़ रहा असंतोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष बोले- भाजपा के प्रति जनता में बढ़ रहा असंतोष
बलरामपुर में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को बलरामपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर आम लोगों की आवाज को मजबूत किया जाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि भाजपा की नीतियों से समाज का एक बड़ा वर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की कथित सवर्ण विरोधी नीतियों से असहमति जताते हुए उन्होंने जनवरी 2026 में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने बताया कि देश के लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से ही राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में भाजपा से विभिन्न वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है और उनकी पार्टी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।