फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   26 pesticide shops raided, samples sent for testing

Balrampur News: 26 कीटनाशक की दुकानों पर छापा, जांच के लिए भेजे नमूने

Tue, 07 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
26 pesticide shops raided, samples sent for testing
फोटो-23-बलरामपुर में कीटनाशक की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवा
बलरामपुर। जिले में नकली, संदिग्ध एवं घटिया गुणवत्ता वाले कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने जिले के 26 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी कर सघन जांच की। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के कीटनाशकों के पांच नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए। निरीक्षण के दौरान बिक्री से जुड़े अभिलेखों में कमियां मिलने पर चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने और नकली तथा संदिग्ध उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान निजी कीटनाशक दुकानों के अलावा गन्ना समिति एवं चीनी मिल के बिक्री केंद्रों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक, लाइसेंस, खरीद-बिक्री अभिलेख, भंडारण व्यवस्था और उपलब्ध कीटनाशकों की गुणवत्ता संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed